अजमेर : मंदिर में कर दी गई 50 वर्षीय महिला की हत्या, खून से लथपथ पड़ा मिला शव

By: Ankur Sun, 27 June 2021 1:46:02

अजमेर : मंदिर में कर दी गई 50 वर्षीय महिला की हत्या, खून से लथपथ पड़ा मिला शव

रविवार सुबह अजमेर के आशा गंज क्षेत्र में मयाणी अस्पताल के पास बने एक मन्दिर के बाहर एक 50 वर्षीय महिला का शव खून से लथपथ पड़ा मिला हैं जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई। महिला लोगों से पैसे मांगकर अपना गुजारा करती थी जिसकी हत्या कर दी गई। मौके पर खून फैला हुआ था और पत्थर वहीं पड़ा था। जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों की भीड़ हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम प्रजापत ने बताया कि रात करीब दो बजे बाद एक पचास वर्षीय खानाबदोश महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच कर रही है और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

महिला महाराष्ट्र की रहने वाली एक खानाबदोश बताई जा रही है। हो सकता है उसके पास कुछ रुपए हों और किसी ने यह लूटने के लिए उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस इसकी केवल संभावना जता रही है, लेकिन जांच के दायरे में यह कारण भी शामिल किया गया है। 50 साल इस महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर की गई, फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने FSL टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही आसपास के CCTV फुटेज भी तलाशे जा रहे हैं। महिला दो माह से यहीं आसपास ही रह रही थी और वारदात के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।

पुलिस की प्रारम्भिक पड़ताल में पता चला है कि रात दो बजे करीब क्षेत्र में की गई गश्त के दौरान ऐसा कुछ नहीं था और सुबह करीब सात बजे पुलिस को इस वारदात की सूचना मिली। ऐसे में माना जा रहा है कि वारदात रात दो बजे बाद हुई। सूचना मिलने के बाद क्लॉक टावर थाना पुलिस के साथ पुलिस उप अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम प्रजापत भी मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़े :

# हरियाणा में बढ़ता ब्लैक फंगस का कहर, 1390 मरीजों में से 217 की हो चुकी मौत

# आलिया भट्‌ट ने पूरी की गंगुबाई काठियावाड़ी फिल्म की शूटिंग, फैंस से शेयर किए अपने अनुभव

# मोदी के मन की बात: PM ने कहा- वैक्सीन लगवाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें; 100 साल की मेरी मां ने भी ली है वैक्सीन

# जयपुर : फेसबुक पर की दोस्ती और युवती को फंसाया, शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म

# सवाई माधोपुर : ये कैसी इंसानियत! को-वैक्सीन की जगह कोवीशील्ड लगाने के आरोप में युवकों ने डॉक्टर को काट खाया

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com